Title: Need to introduce air service between Kolkata, Ranchi and Delhi.
श्री राम टहल चौधरी (रांची) : झारखंड प्रदेश के गठन के बाद रांची इस प्रदेश की राजधानी बनी है। राजधानी बनने के बाद यहां पर स्थित व्यावसायिक केन्द्र और राज्य सरकार की गतवधियां बड़ी तेजी के साथ चली हैं, जिसके कारण हवाई यातायात की मांग भी बढ़ी है। पूर्व में रांची कोलकाता के बीच हवाई सेवा कार्यरत थी, परंतु उस बंद कर दिया गया। कई कारणों से कोलकाता एवम् रांची का घनिष्ठ साथ है। व्यापारिक गतवधियों को रफ्तार देने के लिए कोलकाता रांची दिल्ली और दिल्ली रांची कोलकाता के बीच हवाई सेवा शुरू किए जाने की अति आवश्यकता है।
अत: सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि लोकहित में रोजाना कोलकाता रांची दिल्ली और दिल्ली रांची कोलकाता के बीच हवाई सेवा आरम्भ की जाए।