11.23 hrs.
MR. DEPUTY-SPEAKER: Now, Item No. 13 – Matters Under Rule 377.
Today’s Matters under Rule 377 may please be treated as laid on the Table.
Title: Need to introduce an express train on Dehli-Calcutta-Guwahati route via Keul – Gaya – Laid.
(नवादा):महोदय, बिहार प्रदेश के प्राचीन मगध क्षेत्र के मध्य से गुजरने वाली किउल गया रेल खण्ड में अरसे से एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की बात चलायी जा रही है। मगर अभी तक समुचित कार्यवाही नहीं की गयी। मैं पुन: आपके माध्यम से रेल मंत्रालय का ध्यान आकृष्ट करना चाहूंगा कि इस क्षेत्र में कृषि की असीम संभावनाओं को देखते हुए एवं उग्रवाद के सफाये के लिए दिल्ली, कलकत्ता एवं गुवाहाटी हेतु एक्सप्रेस ट्रेन अविलम्ब इस रेल मार्ग से चलायी जाए अथवा मेन लाइन एवं गैन्ड काड लाइन पर चलाये जाने वाले ब्रहमपुत्र एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, डीलक्स एक्सप्रेस का परिचालन इस मार्ग पर अगली स्थायी व्यवस्था तक चलायी जाए।
* Treated as laid on the Table