an>
Title : Need to invite tenders for carrying out work on power generation in Merta Tehsil of Nagaur district in Rajasthan.
श्री भँवर सिंह डांगावास (नागौर) : माननीय उपाध्यक्ष महोदय, प्रधान मंत्री जी ने जो भाषण दिया था, उसमें मिथेन गैस का उल्लेख था, मैं उस संबंध में बोलना चाहता हूं। खनिज कोयले से बिना खनन किए भूमिगत स्तर पर जहां कोयले का परत है, वहीं पर जला कर मिथेन गैस का उत्पादन किया जाता है। कोल इंडिया लमिटेड ने ऐसे क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर रखा है। मेरे लोक सभा क्षेत्र में मीरा नगर, तह० मेंड़ता, जिला नागौर में उक्त स्थान पर ऐसे चयनित भूमिगत कोल भंडार चिन्हित किए गए हैं, जहां ऐसे भूमिगत कोयले का भंडार है। यह भूमि, सतह से बहुत गहरा है, इसकी गुणवत्ता भी “डी” ग्रेड की है। इसका उपयोग करने से यह महंगा भी पड़ेगा व अच्छे किस्म का कोयला भी हाथ नहीं आएगा।
उपाध्यक्ष महोदय, कोल इंडिया लमिटेड ने रूस की एक कम्पनी स्कोचिन स्काई इंस्टीटयूट आफ माईनिंग (सिम) के द्वारा धन खर्च कर विशेषज्ञ रिपोर्ट बनवाई है। इस विशेषज्ञ दल ने राय दी कि यहां पर कोयले को भूमिगत कोल भंडार की सतह पर ही जला कर उपयोग हेतु गैस का उत्पादन किया जा सकता है। इस गैस से विद्युत उत्पादन किया जा सकता है, सीमेंट बनाया जा सकता है व ईंटों के भट्टे भी पकाए जा सकते हैं।
उपाध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार के ध्यान में यह लाना चाहूंगा कि इस क्षेत्र के पास जो पत्थर, चूना व सीमेंट उपयोग में आता है, उसका अपार भंडार है। यहां छोटे सीमेंट प्लांटों के अतरिक्त देश के प्रसिद्ध सीमेंट उद्योग जे.के. वाईट गोहन में व बिड़ला वाईट खारिया में है।
उपाध्यक्ष महोदय, इसी वधि से गुजरात में ओ.एन.जी.सी. व नेवेली लिगनाईट कार्पोरेशन लमिटेड से मिल कर कोल इंडिया लमिटेड ने प्रोजेक्ट प्रारम्भ किए हैं। इसके अतरिक्त केन्द्रीय सरकार ने बीरभूम, सोहगपुर, सिंगरोली, टाटापनी-रामकोला, मंड-रायगढ़, सदर्न गोदावरी-वेली, बाड़मेर बेसिन (राजस्थान), नोर्दन गोदावरी वेली व सी.बी.एम. लोक जी.वी. (नोर्थ) कोल-फील्डों के लिए कोलवेड मीथेन के अन्वेषण और उत्पादन का अवसर देकर टेंडर आमंत्रित किए हैं।
उपाध्यक्ष महोदय, आपके माध्यम से मेरा सरकार से आग्रह है कि मेरे लोक सभा क्षेत्र मीरा नगर तहसील मेड़ता, जिला नागौर में भूमिगत कोयला है व कोल इंडिया लमिटेड के पास विशेषज्ञों की रिपोर्ट है, उसमें भी कोल वेड मिथेन के अन्वेषण व उत्पाद हेतु टेंडर आमंत्रित किए जाएं। इसके साथ-साथ उक्त गैस से, जिससे विद्युत उत्पाद हो सकती है, उस विद्युत उत्पादन की वनिदाएं आमंत्रित कराएं। यहां टयूबवैल भी खोदें हुए हैं। इससे राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में जो विद्युत की कमी है, वह पूरी हो सकेगी।
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Avinash Rai Khanna — not present
Shri K. Francis George — not present
Shri Prabodh Panda — not present
Shri Srichand Kriplani.