Judgements

Need To Lay A New Railway Line Between Bilaspur And Mandla Via … on 17 May, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Lay A New Railway Line Between Bilaspur And Mandla Via … on 17 May, 2006


an>

Title : Need to lay a new railway line between Bilaspur and Mandla via Mungeli-Jabalpur in Chhattisgarh.

श्री पुन्नूलाल मोहले (बिलासपुर) : महोदय, छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर से मंडला जबलपुर वाया मुंगेली जबलपुर नयी रेलवे लाइन बिछाने के प्रकरण सर्वे कर केन्द्र सरकार के पास विचाराधीन है। लगभग ५० वर्षो से पहले भी सर्वे किया गया। कई बार सर्वे हो चुका है किंतु अभी तक स्वीकृति नहीं दी गयी। इस संबंध में करोडों रूपये खर्च हुए हैं। उक्त मार्ग की लम्बाई ११५ कि०मी० है जिसके बनने से बिलासपुर से जबलपुर मंडला के जोडने से पूरे देश में आवागमन की सुविधा मिलेगी। जैसे बिलासपुर से मंडला, जबलपुर से दुर्ग अमरकंटक, बिलासपुर बम्बई, बिलासपुर दिल्ली, बिलासपुर कोलकाता, बिलासपुर कामाख्या तिरूपति बालाजी, बिलासपुर लखनऊ, बनारस आदि की सुविधा लोगों को मिलेगी, जिससे छत्तीसगढ़ लोगों को मजदूरी, उद्योग-धंधे भी मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। उक्त लाइन के बनने से रेलवे विभाग द्वारा बिलासपुर मंडला जिले में कोयले, बाक्साइट, लोहे, डोलोमाइट की खदानें तथा भिलाई के कारखानों से लोहे की ढुलाई से रेलवे की आमदनी बढ़ेगी।

अत: मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि सर्वे पर पुन: विचार कर प्लानिंग कमीशन में भेज कर बिलासपुर से मंडला जबलपुर नयी रेलवे लाइन बिछाने की लिए स्वीकृति दी जाये।