Title: Need to levy tax on vehicles entering India from Nepal.
(बेतिया):मेरा संसदीय क्षेत्र बेतिया भारत एवं नेपाल की सीमा पर स्थित है। इस क्षेत्र के मार्ग से नेपाल और भारत में वाहनों का आना जाना है जब कोई निजी वाहन नेपाल से आता है चाहे किसी प्रयोजन से आये उस पर कोई टैक्स नहीं लगता है परंतु भारत से कोई निजी वाहन नेपाल की ओर जाता है तो नेपाल सरकार भारतीय वाहनों से ४०० रूपये नेपाल मुद्रा चार्ज करती है। मेरी जानकारी में आया है कि यह प्रावधान भारत नेपाल मैत्री संघ के अधीन हुआ है। इस व्यवस्था से भारतीय नागरिकों में काफी रोष है।
सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि भारतीय नागरिकों से जिस प्रकार से निजी वाहनों से नेपाल की सीमा पर जाने के लिए टैक्स लिया जाता है उसी तरह से भारत में आने वाले वाहनों से टैक्स लिया जाये।