Judgements

Need To Link The Phulera €“ Jodhpur Railway Section With Auto Signal … on 17 August, 2004

Lok Sabha Debates
Need To Link The Phulera €“ Jodhpur Railway Section With Auto Signal … on 17 August, 2004

Title: Need to link the Phulera – Jodhpur railway section with Auto Signal System.

श्री जसवंत सिंह बिश्नोई

(जोधपुर) : उपाध्यक्ष महोदय, आमान परिवर्तन के साथ ही ऑटो सिग्नल प्रणाली का कार्य हो जाता है लेकिन फुलेरा से जोधपुर २४० कि.मी. आमान परिवर्तन के साथ ऑटो सिग्नल प्रणाली का कार्य नहीं हुआ जिससे दिल्ली-जोधपुर एवं जयपुर-जोधपुर की ट्रेनों में १ से १.३० घंटे ज्यादा समय लग रहा है। सिर्फ ६.७ करोड़ रुपये के खर्च से जहां रेल मंत्रालय को बहुत ज्यादा फायदा होगा वहीं पर यात्रियों को भी उससे बहुत लाभ होगा। अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से रेल मंत्री से निवेदन करूंगा कि फुलेरा जोधपुर ऑटो सिग्नल प्रणाली शीघ्र ही शुरू करके आम जनता को इसका लाभ पहुंचाएं।