Judgements

Need To Look Into The Problem Faced By People Of Kanpur Due To Shifting … on 28 November, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Look Into The Problem Faced By People Of Kanpur Due To Shifting … on 28 November, 2002


NT>

Title: Need to look into the problem faced by people of Kanpur due to shifting of court cases from Kanpur to Fatehpur, U.P.

श्री श्रीप्रकाश जायसवाल

(कानपुर) : कानपुर नगर न्यायालय व स्थानीय अधिवक्ताओं के आपसी विवाद के कारण कानपुर न्यायालय के समस्त कोर्ट को वहां से ८० किलोमीटर दूर फतेहपुर जनपद में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिसके कारण कानपुर के ३५ लाख नागरिकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ६० से ज्यादा न्याय कक्षों वाले न्यायालय के समस्त वादों को मात्र १३ न्याय कक्षों वाले न्यायालय में स्थानांतरित कर देने से न्याय में विलम्ब की बात तो और भी गम्भीर हो गई है तथा कानपुर की जनता को सस्ता एवम् सुलभ न्याय नहीं मिल सकेगा।

अत: केन्द्र सरकार से निवेदन है कि कानपुर न्यायालय के सभी वादों की अविलम्ब कानपुर जनपद में ही सुनवाई की व्यवस्था की जाए।