Title: Need to open a Central School at Maharajganj in Siwan district of Bihar.
(महाराजगंज, बिहार) : उपाध्यक्ष महोदय, बिहार प्रान्त सिवान जिला का महाराजगंज व्यावसायिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक द्ृष्टिकोण से काफी समृद्ध इलाका है, परन्तु शैक्षणिक द्ृष्टिकोण से काफी पिछड़ा हुआ है, जबकि महाराजगंज में अनुमंडल मुख्यालय, बड़ा पोस्ट ऑफिस, महाविद्यालय, पुलिस मुख्यालय आदि सब कुछ है। महाराजगंज रेलवे स्टेशन से मात्र पांच कि.मी. पर दुरौंदा रेलवे जंक्शन अवस्थित है। महाराजगंज एक घनी आबादी वाला शहर है। महाराजगंज एवं आस-पास के क्षेत्रों में शिक्षा अध्ययन हेतु एक भी विद्यालय नहीं है।
मैं केन्द्र सरकार से मांग करता हूं कि महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय मुख्यालय में एक केन्द्रीय विद्यालय खोला जाए।