>
Title: Need to open a Kendriya Vidyalaya at Behror in Alwar, Rajasthan.
डॉ. करण सिंह यादव (अलवर) : महोदय, मेरे लोकसभा क्षेत्र अलवर के अंतर्गत आने वाला उपखंड बहरोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ८ पर स्थित है।औद्योगिक द्ृष्टि से तीव्र गति से बढ़ रहे नीमराणा, शाहजहांपुर इसी उपखंड में आते हैं।क्षेत्र में लगभग ७ हजार लोग सेना में कार्यरत हैं तथा यहां सी.आई.एस.एफ. का बड़ा ट्रेनिंग केन्द्र है, जहां लगभग एक हजार सैनिक प्रशक्षित होते हैं।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ने वाले इस क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय की महती आवश्यकता है।
मेरा माननीय मानव संसाधन मंत्री जी से अनुरोध है कि वे बहरोड़ क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की कृपा करें।