>
Title : Need to open a Kendriya Vidyalaya in Bhadohi Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.
श्री गोरखनाथ पाण्डेय (भदोही): मेरे निर्वाचन क्षेत्र (भदोही) उत्तर प्रदेश में एक भी केन्द्रीय विद्यालय नहीं है जबकि मेरे द्वारा पूर्व में कई बार सदन में यह बात कही गई व माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री जी को भी केन्द्रीय विद्यालय संबंधित निर्माण हेतु मानक पूरा करने वाले समस्त कागजात व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें दिये गए। बावजूद इसके आज तक उस विषय पर कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि भदोही जिले के अंतर्गत रहने वाले बच्चों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए अन्य जिलों के केन्द्रीय विद्यालय में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अतः आपसे अनुरोध है कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भदोही जिले में केन्द्रीय विद्यालय खुलवाने की कृपा करें।