an>
Title: Need to open Kendriya Vidyalayas in district Kaushambi, Uttar Pradesh.
श्री शैलेन्द्र कुमार (चायल): उत्तर प्रदेश में जनपद कौशाम्बी में शिक्षा के प्रचार प्रसार एवं जनपद का स्वरूप अच्छा बनाने के लिए दो केन्द्रीय विद्यालयों का खुलना आवश्यक है। जैसा कि केन्द्रीय सरकार एवं मानव संसाधन विकास मंत्री का वक्तव्य है कि पूरे देश में 900 केन्द्रीय विद्यालय हैं। अगली पंचवाावय योजना में देश के कोने कोने में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। कौशाम्बी नव सृजित जनपद होने के कारण यहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों के पढ़ने के लिए तहसील सिराथू एवं मंझनपुर में दो केन्द्रीय विद्यालय खुलना आवश्यक है। कौशाम्बी धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन के दृिटकोण से काफी प्रभावित एवं गौरवमयी जनपद है। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि इसी वाऩ केन्द्रीय विद्यालय सिराथू एवं जनपद मुख्यालय मंझनपुर में तत्काल खोला जाए ताकि बच्चों का भविय बन सके।
MR. DEPUTY-SPEAKER: Adv. Tukaram G. Renge Patil – not present.