Lok Sabha Debates
Need To Order Cbi Enquiry In The Matter Of Over-Burden And Declaring … on 15 May, 2000
Title: Need to order CBI enquiry in the matter of over-burden and declaring cokin coal to Non-coking coal in the Coal India Limited.
श्री रवीन्द्र कुमार पाण्डेय (गरिडीह) : अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से कोल इंडिया जो भारत सरकार की कंपनी है और उसकी सब्सिडरी कंपनी सेन्कोट्रल कोल फील्ड लि. के बारे में सवाल उठाता आ रहा हूं। वहां पर ओवर-बर्डन और कोयला दोनों में घपला किया जा रहा है और वहां पर जो अधिकारीवृंद हैं उनको इसके बारे में भलीभांति जानकारी है। कोकिंग कोल को नॉन कोकिंग कोल करके घपला हो रहा है। मैं चाहता हूं कि इसकी सीबीआई द्वारा जांच कराई जाये। धन्यवाद।