Judgements

Need To Preserve Historical Monuments And Augment Tourist … on 6 December, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Preserve Historical Monuments And Augment Tourist … on 6 December, 2006


an>

Title: Need to preserve historical monuments and augment tourist facilities at Kaushambi, Uttar Pradesh.

श्री शैलेन्द्र कुमार (चायल) : महोदय, कौशाम्बी ऐतिहासिक, पौराणिकता व अध्यात्मिकता का अनूठा संगम है। इस जनपद के गर्भ में तमाम ऐतिहासिक धरोहर बिखरी पड़ी हैं। धार्मिकता के द्ृष्टिकोण से यह जिला बहुत मजबूत है। यहां आज भी महराजा उदयन की राजधानी, अशोक स्तम्भ तथा धोशिता राम के भवनावशेष उपलब्ध हैं। सरकार ने इस क्षेत्र को कुछ कंटीली तारों से घेरकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। यह क्षेत्र बौद्ध अनुयायियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कारण्- महात्मा बुद्ध न् ठस् ख्ज्ञैत्र म १२ वर्ष तक वास किया था। बुद्ध प्रभु का मंदिर जैनियों के लिए बहुत महत्व रखता है। यहां हर साल देश विदेश के लाखों सैलानी प्रभाष गरि स्थित जैन मंदिर तथा कौशाम्बी के ऐतिहासिक भग्नावशेषों को देखने आते हैं।

अत: मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इस क्षेत्र का सर्वे कराकर यहां कि ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के प्रबंध किये जायें ति इस क्षेत्र में सैलानियों के लिए होटल, यातायात के साधन और नई सड़कों का निर्माण तथा अन्य मूलभूत सुविधायें प्रदान की जायें।