>
Title : Need to provide a special financial package to Eastern Uttar Pradesh similar to Bundelkhand for its development.
श्री जगदम्बिका पाल (डुमरियागंज): महोदय, केन्द्र सरकार देश में व्याप्त क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने हेतु समग्र विकास कर रही है। इस परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के बुन्देलखंड इलाके के जनपदों के पिछड़ेपन को दूर करने हेतु केन्द्रीय सरकार ने 7266 करोड़ रूपये का बुन्देलखंड आर्थिक पैकेज दिया है। इसी तरह की परिस्थितियां पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी विद्यमान हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले कई वर्षो से भयंकर बाढ़ एवं मस्तिष्क ज्वर से बड़ी संख्या में मौत हो रही है। लाखों हैक्टेयर फसल के प्रभावित होने से लोग बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं। भूख एवं बेरोजगारी की व्याप्त समस्या का समाधान ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के अस्तित्व को बचा सकती है। देश का सर्वाधिक पिछड़ा क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश है। हर वर्ष बाढ़ एवं सूखा वहां की नियति बन गई है। भूख एवं कर्ज के बोझ से आत्महत्या तक किसान कर रहे हैं। इन परिस्थतियों में किसानों के हितों एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश को बुन्देलखंड आर्थिक पैकेज की तर्ज पर विशेष आर्थिक पैकेज जनहित में दिया जाना चाहिए।
*Treated as laid on the Table.