Judgements

Need To Provide Additional Railway Computerized Reservation Centre … on 29 July, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Provide Additional Railway Computerized Reservation Centre … on 29 July, 2003


nt>

Title: Need to provide additional railway computerized reservation centre at Bharuch, Gujarat – Laid.

श्री मनसुखभाई डी. वसावा

(भरूच):अध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र भरूच में जो जी.आई.डी.सी. एरिया है, वह पूरे एशिया में सबसे बड़ा है, जहां कई औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं। यहां पर कई प्रांतों के लोग रहते हैं, जिनको अपने प्रांतों में आने जाने के लिए रेलवे टिकट के लिए लाईनों में चार चार घंटों तक लगना पड़ता है क्योंकि भरूच कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण में दो ही खिड़कियां हैं, इसलिए भरूच शहर में कोई उपयुक्त स्थान का चयन करके अतरिक्त आरक्षण काउंटर बनाने की अत्यंत आवश्यकता है क्योंकि इससे लोगों को अपना समय आने-जाने में बरबाद नहीं करना होगा।

सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि भरूच शहर में रेलवे कम्प्युटरीकृत आरक्षण केन्द स्थापित करने की कृपा करें।