Judgements

Need To Provide Better Rail Facilities In Eastern Uttar Pradesh To … on 9 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Provide Better Rail Facilities In Eastern Uttar Pradesh To … on 9 July, 2009


>

Titile: Need to provide better rail facilities in eastern Uttar Pradesh to boost tourism-laid.    

 

 

डॉ0 विनय कुमार पाण्डेय(श्रावस्ती) : उत्तर प्रदेश का पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है । इस क्षेत्र में बुद्धा सर्किट के अन्तर्राष्ट्रीय महत्व व लाखों की संख्या में विदेशी पर्यटकों के आने व इससे मिलने वाली विदेशी मुद्रा के बावजूद यह क्षेत्र अब तक अपनी पहचान बनाने में असमर्थ रहा है । यह क्षेत्र देश के प्रमुख शहरों से सड़क व रेल मार्ग से सीधे नहीं जुड़ पाया है । यही कारण है कि यहां के निवासी अपने को राष्ट्र की मुख्य धारा से नहीं जोड़ पाये हैं ।

 

      अब समय आ गया हे कि केन्द्र को इसके लिए पहल करनी पड़ेगी । अतः मैं , इस सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध करूंगा कि वह उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए , जनहित में, पूर्वोत्तर रेलवे के आनन्दनगर से गोंडा तक रेल के आमान परिवर्तन, बहराइच से तुलसीपुर तक नई रेल लाइन बिछाने व बुद्धा सर्किट पर बुद्धा -ऑन-व्हील विशेष रेलगाड़ी चलाकर, पर्यटन, इससे अर्जित होने वाली विदेशी मुद्रा और लोगों के जीवनस्तर को बढ़ाने के लिए, इन रेल परियोजनाओं को तत्काल प्रभाव से अविलम्ब स्वीकृत करें ।