Title: Need to provide compensation to the farmers of various Blocks and village of Vikramganj, Bihar whose crops have been damaged by hailstorm.
श्री अजीत कुमार सिंह (बिक्रमगंज) : मेरे संसदीय क्षेत्र बिक्रमगंज में पिछली दस तारीख को ओलावृष्टि हुई, हेलस्टॉर्म हुआ।…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: It is a very important matter about hailstorm and damage caused to the crops. Please allow the hon. Member to mention this.
श्री अजीत कुमार सिंह : पिछले साल आधा बिहार बाढ़ से और आधा बिहार सूखे से प्रभावित था। पिछली दस तारीख को हमारे क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण रबी की फसल दलहन, तिलहन और आलू को काफी नुकसान हुआ है। मेरा आपसे आग्रह है कि भारत सरकार को, विशेषकर कृषि मंत्रालय को कहा जाए कि वह अविलम्ब वहां टीम भेजे ताकि वहां किसानों को अविलम्ब राहत पहुंचाई जा सके।