>
Title : Need to provide compensation to the farmers whose land has been acquired for Air Force Project in Hanumangarh district, Rajasthan.
श्री निहाल चन्द (श्रीगंगानगर) : महोदय, मेरे लोक सभा क्षेत्र श्रीगंगानगर के जिला हनुमानगढ़ के रावतसर तहसील के गांव मोटेर, घाधसुर, धीरदेशर, बनासर एवं बांगासर की कुल ४७,२९९ एकड़ भूमि वायुसेना ने एयर टू ग्राउंड हेतु आवाप्त की थी। १९९१ में जमीन ली जिसका एवार्ड भी कर दिया परन्तु आज तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला। किसान अपनी जमीन को बो भी नहीं सकता। राजस्थान सरकार ने भूमि आवाप्त का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा हुआ है। परन्तु केन्द्र सरकार ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की। इससे किसान परेशान हो रहा है। महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार से निवेदन करूंगा कि किसानों की आवाप्त भूमि का मुआवजा अतिशीघ्र जारी करें।