an>
Title : Need to provide Financial Assistance for Strengthening Embankments of River Chaandan and Cheer Sukhania in District Banka, Bihar.
श्री गरिधारी यादव (बांका) : उपाध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र बांका की चान्दन नदी एवं चीर सुखनिया नदी के तटबंध टूट गये हैं, जिसके कारण हर साल बरसात एवं बाढ़ के समय इनका पानी गरीब किसानों के खेतों में घुस जाता है और उनकी फसल को नष्ट कर देता है। हालांकि विषय राज्य का है, परन्तु बिहार सरकार से जब भी इस कार्य को करने के लिए कहते हैं तो वह धन अभाव के बारे में बताते हैं। अत: किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए दोनों नदियों के तटबंध को तत्काल बनाने हेतु केन्द्र स्तर पर मदद दी जाए, जिससे गरीब किसानों के घरों एवं खेतों को पानी से बचाया जा सके।
सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि लोकहित को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूरा करने के लिए केन्द्र स्तर पर आर्थिक सहायता दिया जाना अति आवश्यक है।