Judgements

Need To Provide Financial Assistance To The Government Of Jharkhand … on 23 April, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Provide Financial Assistance To The Government Of Jharkhand … on 23 April, 2003

ont>

Title: Need to provide financial assistance to the Government of Jharkhand for providing relief to the farmers whose crops have been affected by hailstorms.

श्री राम टहल चौधरी (रांची) : उपाध्यक्ष महोदय, मैं रांची जिले एवं सम्पूर्ण झारखंड प्रदेश की ओर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं। रांची जिले में एवं झारखंड प्रदेश के कई जिले एवं प्रखंड के अनेक गांवों में लगातार कई-कई बार ओलावृष्टि के कारण किसानों का करोड़ों का नुकसान हुआ। कई जगह पूरे फसल की बर्बादी के साथ-साथ पूरा मकान भी धवस्त हो गया। सब्जी की फसल नष्ट हो गई, साथ-साथ रबी फसल भी नष्ट हो गई। किसानों के पास रहने-खाने की समस्या खड़ी हो गई है। पूंजी सारी नष्ट हो गई।

अत : मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि इसकी छानबीन अविलम्ब कराई जाए एवं क्षति का आकलन कर क्षति के अनुसार प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए एवं प्रभावित किसानों के बीच राहत कार्य शीघ्र शुरू किया जाए एवं आगे खेती के लिए प्रभावित किसानों को पूंजी उपलब्ध कराई जाए।