Title: Need to provide financial assistance to the State of Rajasthan for laying rope-ways in the famour tourist spots of Jaipur.
(जयपुर) : सभापति महोदय, देश के कई पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर जो पहाड़ी पर स्थित हैं – पर्यटक और धार्मिक यात्रियों के उस ऊंचे स्थान पर पहुंचने के लिए रोप-वे लगा रखी है, जैसे हरिद्वार में श्री मंशा माता के दर्शनों के लिए। रोप-वे के कारण पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होती है और रोप-वे वृद्ध, महिलाओं और बच्चों के लिए आराम और आकर्षण का केन्द्र बन जाती है।
जयपुर जो पर्यटकों का एक-मात्र आकर्षण केन्द्र है जिसमें नाहरगढ़, जयगढ़ दुर्ग, आमेर में माता शिलादेवी का मंदिर, धार्मिक स्थल गणेशगढ़ द्वितीय प्रमुख तीर्थ स्थल गलता और मोतीडुगरी ऐसे प्रसिद्ध पर्यटक और धार्मिक केन्द्र हैं वहां पर रोप-वे लगाया जाना अति-आवश्यक है।
मेरी भारत सरकार के पर्यटक विभाग से मांग है कि राजस्थान सरकार उपरोक्त स्थानों पर रोप-वे लगाये जने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करे। धन्यवाद।