Judgements

Need To Provide For A Drainage Facility On National Highway No.-2 Near … on 22 March, 2005

Lok Sabha Debates
Need To Provide For A Drainage Facility On National Highway No.-2 Near … on 22 March, 2005


>

Title: Need to provide for a drainage facility on National Highway No.-2 near Rania, Kanpur in Uttar Pradesh.

श्री राजाराम पाल (बिल्हौर) : मेरे संसदीय क्षेत्र बिल्हौर में उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कानपुर में नेशनल हाइवे संख्या दो का निर्माण एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है। …( व्यवधान) 

MR. SPEAKER: Let there be order in the House. Nobody has a monopoly here. No whispering and no cross talk please.

… (Interruptions)

श्री राजाराम पाल : उस नेशनल हाइवे पर औद्योगिक क्षेत्ररनिया के पास औद्योगिक इकाइयों का गंदा पानी राष्ट्रीय राजमार्ग बन जाने के कारण जो छोटा-सा ड्रेनेज बना था, वह पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और औद्योगिक क्षेत्र का कैमिकल युक्त पानी कृषियुक्त क्षेत्रों में और आवासीय मकानों के आस-पास जमा है । आसपास के जानवर बड़े पैमाने पर प्रदुषित पानी पीने के कारण मर रहे हैं तथा वहाँ प्रदुषित जल जमाव के कारण हैंडपंप और कुओं का पानी भी प्रदूषित हो गया है। जिससे तमाम तरह की बीमारियां पैदा हो गई हैं। जिससे क्षेत्र में पूरी तरह से तनाव है। इस संबंध में मैंने माननीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री जी से निवेदन किया था कि एनएचएआई को वे निर्देश दें कि उसने जो पहले कमिटमेंट किया था, उस ड्रेनेज को .बनाने का काम करें। सीटीबीटी ने जो वहां ड्रेनेज बनाने के लिए प्रस्ताव किया है उसमें यह शर्त रखी है कि अगर ड्रेनेज का निर्माण होगा तो सीटीबीटी प्लांट वहां लगेगा । आपके माध्यम से जनहित को देखते हुए उक्त क्षेत्र में प्रदूषित जल जमाव के करण वहां के जानवर मर रहे हैं । आम आदमी प्रदूषित पानी पीने के कारण बीमारियों का शिकार हो रहा है । अत: आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी से मेरा निवेदन है कि इसमें

 

* Not recorded.

व्यक्तिगत हस्तक्षेप करके जनहित को देखते हुए वहां पर ड्रेनेज बनवाने के लिए निर्देश देने का काम करें, जिससे जन-जीवन सामान्य हो सके और जानवरों को मत्यु के काल से बचाया जा सके । धन्यवाद।