Judgements

Need To Provide Funds For Construction Of Gates At Railway Crossings … on 23 December, 2005

Lok Sabha Debates
Need To Provide Funds For Construction Of Gates At Railway Crossings … on 23 December, 2005


>

Title : Need to provide funds for construction of gates at railway crossings in Churu Parliamentary Constituency, Rajasthan.

श्री राम सिंह कस्वां (चुरू) : अध्यक्ष महोदय, राजस्थान के चुरू संसदीय क्षेत्र में प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजना के अंतर्गत काफी सड़कों का निर्माण किया गया है व किया जा रहा है। ग्रामीण विकास के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, लेकिन जिन गांवों इस योजना में जोडा गया है, जहां रेलवे लाइन को पार करना पड़ता है, वहां रेलवे फाटक के अभाव में इन सडकों को जोडने का कार्य अधूरा है। ग्रामवासियों को इसमें लाभ होने वाला नहीं है। ये गांव कागजों में तो जुड़े हुए हैं, लेकिन धरातल पर यहां के ग्रामवासी सड़क के उपयोग से वंचित हैं। चुरू संसदीय क्षेत्र की विधान सभा क्षेत्र चुरु, सादुलपुर, राजगढ़, तारानगर, सरदारशहर, रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ, सुजानगढ़ व लाड़नूं क्षेत्र में इस योजना के अंतर्गत काफी सड़कों का निर्माण किया गया है, जिसमें काफी सड़कों के लिए रेल लाइन को क्रोसिंग करना पड़ता है। अत: ग्रामीण विकास मंत्री से निवेदन करना चाहूंगा कि इन रेलवे क्रॉसिंग के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की कृपा करें ताकि रेलवे लाइन पर फाटक का निर्माण हो सके, जिससे ग्रामीण जनता इस सुविधा का लाभ उठा सके।