Judgements

Need To Provide More Facilities At Jalgaon Railway Station, … on 3 March, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Provide More Facilities At Jalgaon Railway Station, … on 3 March, 2003


font>

Title: Need to provide more facilities at Jalgaon Railway Station, Maharashtra.

श्री वाई. जी. महाजन

(जलगांव) :मेरे संसदीय क्षेत्र का मुख्यालय जलगांव शहर महाराष्ट्र का प्रमुख औद्योगिक शहर है तथा मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के अन्तर्गत जंक्शन स्टेशन है। विश्वप्रसिद्ध अजंता गुफाएं जलगांव शहर से मात्र ५० किलोमीटर की दूरी पर हैं, जिन्हें देखने हेतु देश-विदेशों से भारी संख्या में पर्यटक जलगांव आते हैं। जलगांव रेलवे स्टेशन पर और अधिक यात्री सुविधा मुहैया कराने के लिए तथा जलगांव रेलवे स्टेशान का विकास करने के लिए जलगांव रेलवे स्टेशन को भुसावन स्टेशन का उपनगरीय स्टेशन का दर्जा बहाल करने की आवश्यकता है। मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ नागपुर में इस सम्बन्ध में भी बात हुई थी और उन्होंने भी इस बारे में आश्वासन दिया है।

अत: मैं आपके माध्यम से रेल मंत्री महोदय से अनुरोध करना चाहता हूं कि जलगांव रेलवे स्टेशन के महत्व को ध्यान में रखते हुए जलगांव स्टेशन को भुसावल का उपनगरीय स्टेशन का दर्जा बहाल करने का कष्ट करें।