Judgements

Need To Provide More Railway Facilities At Kurdwadi Railway Station … on 23 March, 2001

Lok Sabha Debates
Need To Provide More Railway Facilities At Kurdwadi Railway Station … on 23 March, 2001

Title: Need to provide more railway facilities at Kurdwadi railway station in Solapur district, Maharashtra – laid.

श्री रामदास आठवले

(पंढरपुर):महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के अंतर्गत कुर्डवाड़ी और मुम्बई में माटूंगा और परेल वर्कशाप की स्थिति बहुत ही खराब है तथा कुर्डवाडी रेलवे वर्कशाप तो बंद होने के कगार पर है। यह वर्कशाप कभी एशिया का माना हुआ रेलवे वर्कशाप हुआ करता था। इन रेलवे वर्कशाप के जीर्णोद्धार की परम आवश्यकता है, क्योंकि यदि समय रहते इनका जीर्णोद्धार नहीं किया गया तो फिर वहां कार्यरत रेलवे कर्मचारी बेरोजगार होकर भुखमरी की स्थिति में पहुंच जायेगी।

कुर्डवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रेलवे बुकिंग की स्थापना किए जाने और वहां पर गुडस शटल ट्रेन रूकने के परिणामस्वरूप यात्रियों को जो असुविधा होती है, उसको दूर किए जाने के लिए प्लेटफार्म की स्थापना किए जाने तथा वहां से गुजरने वाली विशेषकर चैन्नई मेल(चैन्नई – मुम्बई)में स्लीपर क्लास में बर्थो का कोटा बढ़ाये जाने की भी सख्त आवश्यकता है। इसकी वहां के लोगों द्वारा निरंतर मांग की जा रही है।

अत: केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इस विषय में समुचित निर्देश देकर इन कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर करवायें।

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: The House stands adjourned to meet on Monday, the 16th April, 2001 at 11 a.m.

1206 hours

The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clockon Monday, the 16th April, 2001, Chaitra, 26, 1923 (Saka)

———