Judgements

Need To Provide More Railway Services In Kanpur Dehat, U.P-Laid. on 31 July, 2001

Lok Sabha Debates
Need To Provide More Railway Services In Kanpur Dehat, U.P-Laid. on 31 July, 2001

Title: Need to provide more railway services in Kanpur Dehat, U.P-Laid.

श्री श्याम बिहारी मिश्र

(बिल्हौर):रूरा, कानपुर देहात १५००० की आबादी वाली टाउन एरिया है। यहां का मुख्यालय माती है तथा रनिया एवं जैनपुर इण्डस्टि्रयल स्टेट है। यहां से प्रात: कानपुर जाने के लिए कानपुर इटावा शटल ट्रेन चलती है जो ११ बजे से पहले कानपुर नहीं पहुंचती है जबकि भारी संख्या में यात्रियों को ९.३० बजे पहुंचना अनिवार्य होता है। इसलिए यहां के नागरिक विगत १० वर्षो से मूरी एक्सप्रेस रोकने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अत: यात्रियों एवं अन्य नागरिकों की सुविधा हेतु निम्न व्यवस्था की जाए। रूरा स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस रोकी जाए। रूरा स्टेशन का समुचित विकास कराया जाए।कानपुर देहात का मुख्यालय के रूप में यहां सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए साथ ही केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि जनहित में पनकी स्टेशन को कानपुर महानगर का उपनगरी स्टेशन घोषित किया जाए, कानपुर सेन्द्रल स्टेशन से लखनऊ जाने वाली एमयूओ गाड़ियां पनकी से चलायी जाएं, पनकी में कम्प्यूटर आरक्षण केन्द्र खोला जाए, हावड़ा और दिल्ली जाने वाली कुछ गाड़ियों को रोका जाए तथा पनकी एवं उन्नाव के मध्य एक लोकल ट्रेन चलायी जाये।