Judgements

Need To Provide Protection Against The Damage Caused To Crops By … on 29 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Provide Protection Against The Damage Caused To Crops By … on 29 July, 2009


>

Title : Need to provide protection against the damage caused to crops by ‘Neel Gai’ in Faizabad, Barabanki and other adjoining districts in Uttar Pradesh.

 

डॉ. निर्मल खत्री (फ़ैज़ाबाद): किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद वह तमाम प्राकृतिक आपदाओं का शिकार होता रहता है, जिस पर उसको दी जाने वाली क्षतिपूर्ति की उचित व्यवस्था नहीं है। चाहे वह सूखा हो, अतिवृष्टि हो, बाढ़ हो या ओलावृष्टि हो। एक और समस्या हमारे इलाके जनपद फैजाबाद, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) व अन्य इलाकों में बड़ी विकट हो चली है वह है नील गायों द्वारा किसानों की फसलों की तबाही। नील गायों के झुण्ड खड़ी फसलों को रौंद रहे हैं, खा रहे हैं, किसान असहाय हैं, इनसे अपनी फसल को बचाने के लिए। अब तो यह व्यक्ति पर भी हमलावर हो जाते हैं।

          नील गायों के प्रकोप से किसानों को बचाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाये।