an>
Title : Need to provide special economic package to Rajasthan.
प्रो. रासा सिंह रावत (अजमेर) : महोदय, राजस्थान की विषम भौगोलिक परिस्थिति, सीमित प्राक्रतिक संसाधन, औद्योगीकरण की सीमित संभावनाएं, आर्थिक पिछड़ेपन, कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वृष्टि तथा कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक सूखे की स्थिति, विगत पांच-छ: वर्षों से निरंतर सूखे और अकाल की स्थिति से उत्पन्न संकट, सीमावर्ती राज्य तथा क्षेत्रफल की द्ृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य होने एवं वर्तमान सरकार द्वारा कुशल वित्तीय प्रबंधन के करने के कारण राजस्थान को भी अन्य राज्यों की भांति विशेष आर्थिक पैकेज दिए जाने की घोर आवश्यकता है।
बढ़ते हुए कर्जों से किसानों को मुक्ति दिलाने, पशुधन को विकसित करने और बढ़ते हुए थार मरूस्थल को रोकने, अरावली में पाए जाने वाले खनिजों का दोहन करने, निरन्तर बढ़ रहे पेयजल संकट का निवारण करने और ऊर्जा संकट से निजात पाने हेतु संसाधनों की वृद्धि के लिए आर्थिक पैकेज की अत्यंत आवश्यकता है।
अत: भारत सरकार से अनुरोध है कि राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र के सवार्ंगीण विकास के लिए वीर बांकुरों की धरती राजस्थान को अविलम्ब विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया जाए। धन्यवाद।