Judgements

Need To Provide Special Financial Package To Bihar For The Over All … on 5 August, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Provide Special Financial Package To Bihar For The Over All … on 5 August, 2010


>

Title: Need to provide special financial package to Bihar for the over all development of the State.

श्रीमती रमा देवी (शिवहर):  बिहार आज कई दृष्टियों से पिछड़ा राज्य है जबकि विकास संबंधी सारे तत्व यहां मौजूद हैं। बिहार की भूमि की उर्वरता अन्य राज्यों की अपेक्षा ज्यादा है। बिहार के पिछड़ेपन की वजह से सबसे ज्यादा गरीब लोग बिहार में रहते हैं। यहां के लोगों की औसत आय अन्य राज्यों की औसत आय से बहुत ही कम है। औद्योगिकीकरण हेतु कच्चा माल भी बिहार में उपलब्ध है। अत्यंत गरीबी एवं उद्योगों के अभाव के कारण बिहार के लोगों का पलायन अन्य राज्यों को हो रहा है। बिहार में चीनी आधारित उद्योग, एथनोल आधारित उद्योग, स्टील उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं। इतिहास गवाह है कि बिहार की संस्कृति एवं बिहार में जन्मे लोगों ने विश्व को एक नई दिशा प्रदान की है। अगर केन्द्र सरकार बिहार में निरक्षरता, उद्योगों के पिछड़ेपन एवं बाढ़ की समस्या के स्थाई निराकरण हेतु आर्थिक सहायता पैकेज दे तो बिहार की गरीबी को दूर किया जा सकता है एवं यहां के लोगों की औसत आय को अन्य राज्यों के समान किया जा सकता है।

          सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि बिहार में आर्थिक पिछड़ेपन को दूर करने हेतु केन्द्रीय स्तर पर आर्थिक सहायता पैकेज दिया जाये।