1424 hours
Title: Need to provide stoppage of August Kranti and Rajdhani Express Trains at Sawai Madhopur Railway Station, Rajasthan.
The Lok Sabha re-assembled after Lunch at twenty-four minutes
past Fourteen of the Clock.
(Mr. Deputy-Speaker in the Chair)
MR. DEPUTY-SPEAKER: The House will now take up matters under rule 377.
श्रीमती जसकौर मीणा (सवाई माधोपुर) : उपाध्यक्ष महोदय, भारत पर्यटन की द्ृष्टि से संसार के बहुतायत देशों को लुभा रहा है। पर्यटन श्रेत्र में विकास की देश में बहुत गुंजाइश है। देश को आर्थिक द्ृष्टि से सबल करने में पर्यटन का विशेष महत्व भी है। इसी क्रम में मेरा संसदीय क्षेत्र सवाई माधोपुर (राजस्थान) वन सम्पदा का धनी तो है ही इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर बाघ परियोजना भी इसी क्षेत्र में स्थित है। देश विदेशों से प्रति वर्ष लाखों सैलानी सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं। यह स्टेशन दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग पर स्थित है। दिल्ली से जाने वाली अगस्त क्रान्ति जब प्रारंभ हुई तो सवाई माधोपुर में उसका ठहराव दिया गया, जो कि उचित था, लेकिन अचानक इसका ठहराव सवाई माधोपुर स्टेशन पर बंद कर दिया गया। जबकि यहां से सदैव निर्धारित सीटें आरक्षित होती रहती हैं। कुछ समय पूर्व सवाई माधोपुर के रणथंभौर बाघ परियोजना को देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति श्री बिल क्िंलटन आये थे और बहुत आकर्षित हुए।
सवाई माधोपुर में पर्यटन के विकास को और अधिक सुगम बनाने के लिए इस स्टेशन पर अगस्त क्रान्ति और राजधानी गाड़ियों का ठहराव बहुत ही आवश्यक है।
अत: मैं आपके माध्यम से रेल मंत्री महोदया से अनुरोध करना चाहती हूं कि अगस्त क्रान्ति एक्सप्रैस गाड़ी का ठहराव सवाई माधोपुर में करने के आदेश पारित करें ताकि देश, विदेश के सैलानी रणथंभौर बाघ परियोजना का आसानी से भ्रमण कर सकें। इससे रेलवे को अतरिक्त आय तथा क्षेत्र का विकास हो सकेगा।