Judgements

Need To Provide Stoppage Of Gyanganga, Kamayani And Ganga Cauvery … on 6 May, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Provide Stoppage Of Gyanganga, Kamayani And Ganga Cauvery … on 6 May, 2002

Title: Need to provide stoppage of Gyanganga, Kamayani and Ganga Cauvery Express trains at Maihar railway station, Madhya Pradesh.

श्री सुन्दर लाल तिवारी

(रीवा) : जबलपुर डिवीजन में मैहर एक बहुत बड़ा तीर्थ स्थल होने के साथ ही उद्योग केन्द्र भी है। केवल नवरात्र पक्ष में ही यहां पर दस लाख के लगभग तीर्थ यात्री आते हैं। किंतु यहां से गुजरने वाली गाड़ियों का ठहराव मैहर स्टेशन पर न होने के कारण यहां आने वाले लोगों, विशेषकर तीर्थ यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यदि केवल ज्ञानगंगा एक्सप्रेस वाराणसी, कामायनी एक्सप्रेस वाराणसी और गंगाकावेरी एक्सप्रेस गाड़ियों का मैहर स्टेशन पर ठहराव दो मिनट के लिए दे दिया जाए तो यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों और व्यवसायियों को पर्याप्त राहत मिल जाएगी। मैहर स्टेशन पर गाड़ियों के ठहराव की वहां की जनता पिछले कई वर्षों से मांग करती आ रही है।

मेरा रेल मंत्री जी से अनुरोध है कि मैहर स्टेशन पर ज्ञानगंगा एक्सप्रेस वाराणसी, कामायनी एक्सप्रेस वाराणसी और गंगाकावेरी एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव दो मिनट के लिए देने की व्यवस्था कर वहां आने वाले लाखों लोगों को राहत प्रदान करें।

_________