Judgements

Need To Provide Stoppage Of Tapovan Express At Rotegaon (Vaizapur) … on 4 May, 2000

Lok Sabha Debates
Need To Provide Stoppage Of Tapovan Express At Rotegaon (Vaizapur) … on 4 May, 2000

Title: Need to provide stoppage of Tapovan Express at Rotegaon (Vaizapur) Railway Station in Aurangabad, Maharashtra.

श्री चन्द्रकांत खैरे

(औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : सभापति महोदय, मेरे चुनाव क्षेत्र संभाजीनगर (औरंगाबाद) महाराष्ट्र से हर रोज सुबह नांदेड़ से मुम्बई के लिए तपोवन एक्सप्रेस गाड़ी नम्बर ७६१७/ ७६१८ जो कि जनता के लिए बहुत ही उपयोगी है, उसे रोटेगांव (वैजापुर) नामक स्टेशन पर रुकाने के लिए स्थानीय प्रवासी संगठन ने मेरी अध्यक्षता में एक निवेदन विभागीय नियंत्रकों को दिया था और उन्होंने सर्वे भी किया था, लेकिन अब तक कुछ परिणाम नहीं मिले।

अत: मेरा माननीय रेल मंत्री महोदय से निवेदन है कि जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए जनता की सुविधा के लिए तपोवन एक्सप्रेस को रोटेगांव (वैजापुर) स्टेशन पर रुकाने के लिए एक मिनट का हॉल्ट देने के लिए जल्द से जल्द आदेश दें।