Judgements

Need To Put In Place Flood Control Measures And Provide Adequate … on 28 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Put In Place Flood Control Measures And Provide Adequate … on 28 July, 2009


>

Title: Need to put in place flood control measures and provide adequate compensation to flood-affected people in Hardoi Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh-laid.

श्रीमती उषा वर्मा (हरदोई): मैं आपके माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र हरदोई की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं कि यहां प्रतिवष्र गंगा, रामगंगा, नीलम, कुंडा और गर्रा नदियों से आने वाली बाढ़ के कारण शाहबाद, सांडी और सवायपुर सहित कई क्षेत्र विकराल रूप से प्रभावित होते हैं1 इस विषय पर पहले सदन में यह मामला व्यक्त किया जा चुका है फिर स्थिति यथावत है। नदियों से अधिक कटाव से धन, जान-माल का अधिक नुकसान होता है और पीड़ित परिवारों को मुआवजे के तौर पर केवल 1000-1500 रूपये की मदद कर दी जाती है जो आवश्यकता से बहुत कम है। मेरा सरकार से अनुरोध है कि बाढ़ आने से पहले नदियों के किनारे पत्थरों की मजबूत सीलिंग लगवाएं जिससे किनारे कटाव से बच सकें साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की राशि लगभग 10,000/-(दस हजार रूपये) तक बढ़ाई जाए और हरदोई के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों के लिए अधिक फंड दिया जाए।

      सरकार द्वारा देश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास और उन्हें क्षति से बचाने हेतु “फ्लड मैनेजमेन्ट प्रोग्राम” ग्यारहवां प्लान पीरीयड (2007-12) बनाया गया। जिससे उत्तर प्रदेश के लिए वर्ष 2007-2010 के लिए केवल 5.25 करोड़ दिये गये। यह भी आवश्यकता से बहुत कम है। मेरा सरकार से अनुरोध हे कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों के लिए अनुदान की राशि बढ़ाई जाए।