Title: Need to re-construct an over bridge at the old site near Palanpur railway station in Banaskantha Parliamentary Constituency.
श्री हरिसिंह चावड़ा (बनासकांठा) :महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र बनासकांठा में पालनपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास एक ऊपरीपुल था। उसके बाद दो साल पहले दूसरा नया पुल बनाया गया है, जिस पर एक ओर से आने के लिए और जाने के लिए उपयोग होता था। परन्तु, डबल डैक्कर रेलवे कंटेनर वैगन चलाने के लिए इस पुल को तोड़ दिया गया है। काफी समय होने के बावजूद नये पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ है, जिससे यातायात को भारी तकलीफ हो रही है। जिसकी वजह से इस स्थान पर आए दिन भीषण रूप से जाम लगा होता है और लोगों को बहुत दिक्कत होती है और इस जाम में कई लोगों की रेल छूट जाती है। इस संबंध में मैं सदन को सूचित कर चुका हूं और पत्र के माध्यम से भी सरकार को अवगत करवा चुका हूं, परन्तु अभी तक सार्थक ढंग से कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
सदन के माध्यम से सरकार से और रेल मंत्री जी से अनुरोध है कि जो पुल रेलवे की ओर से तोड़ा गया है उसको दोबारा बनाया जाये, जिससे यातायात की तकलीफ कम हो जाए और दोनों ओर यातायात आने जाने मे कोई बाधा न हो।