Judgements

Need To Refund The Amount Deposited By The Customers Of Rajasthan … on 7 March, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Refund The Amount Deposited By The Customers Of Rajasthan … on 7 March, 2006


an>

Title : Need to refund the amount deposited by the customers of Rajasthan Urban Cooperative Bank in view of its closure.

श्री गिरधारी लाल भार्गव (जयपुर) : उपाध्यक्ष महोदय, मैं एक गंभीर समस्या की ओर आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं, जिससे मेरे संसदीय क्षेत्र जयपुर की जनता अत्यंत दुखी है क्योंकि राजस्थान अर्बन कोऑपरेटिव बैंक विगत छह मास से भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश से बंद पड़ा है, इस कारण राज्य की जनता, विशेष कर जयपुर के लगभग आठ हजार जमाकर्ताओं के धन की सुरक्षा हेतु इसे राजस्थान स्टेट कोआपरेटिव बैंक में विलय करने का निर्णय करने के बारे में चार मास पूर्व भारतीय रिर्जव बैंक को इसकी सूचना अधिकारी के स्तर पर दिए जाने की अनुशंसा भिजवाई जा चुकी है। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि लालफीताशाही के चलते अभी तक भारतीय रिजर्व बैंक ने इस निर्णय की अनुपालना नहीं की है और अनेक बैंक जमाकर्ताओं ने परेशान हो कर आत्महत्या कर ली है। लोगों के पैसे बैंक में जमा हैं। जनता न अपना पैसा निकाल सकती है और न जमा करवा सकती है। मेरा निवेदन है कि जिन आठ हजार लोगों के बैंक में खाते हैं, उनका पैसा केंद्र सरकार या केंद्रीय मंत्री रिजर्व बैंक को कहकर दिलवाएं, ताकि उन लोगों का पैसा मिल जाए। लोग बहुत दुखी है और इस दुख के कारण मर जाएंगे। अगर मेरे क्षेत्र के आठ हजार मतदाता मर गए, तो निश्चित रूप से मेरा जीतना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए मेरा निवेदन है कि उन लोगों को पैसा दिलवाया जाए। आपने मुझे बोलने के लिए समय दिया, इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।

उपाध्यक्ष महोदय :  आपने यह मुद्दा उठा कर अपनी डयूटी पूरी कर दी है।

 Shri Chandrakant Khaire — not present; Shri Khagen Das — not present; Adv. P. Satheedevi: