Judgements

Need To Reintroduce Trains Connecting Churu Parliamentary … on 24 February, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Reintroduce Trains Connecting Churu Parliamentary … on 24 February, 2010


>

Title : Need to reintroduce trains connecting Churu Parliamentary Constituency with other parts of the country.

 

श्री राम सिंह कस्वां (चुरू):   महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र चुरू में आमान परिवर्तन के कारण काफी समय से रेल गाड़ियों का आना जाना लगभग बंद है । दिल्ली से सादुलपुर तक आमान परिवर्तन का कार्य काफी समय से पूर्ण है, फिर भी सप्ताह में मात्र तीन दिन गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है, इसे प्रतिदिन संचालित किया जावे । एक गाड़ी दिल्ली से सादुलपुर तक रात को चलाई जाये । मंसूरी एक्सप्रेस (दिल्ली से मंसूरी) एवं लुधियाना-हिसार गाड़ी को सादुलपुर तक बढ़ाया जाये ।  सादुलपुर- डेगाना वाया रतनगढ़ व  रतनगढ़-बीकानेर रेल लाईन का आमान परिवर्तन अप्रैल-मई 2010 तक पूर्ण होने का जा रहा है ।  जोधपुर से दिल्ली वाया रतनगढ़-सादुलपुर, जोधपुर मेल, बीकानेर-दिल्ली वाया रतनगढ़-सादुलपुर बीकानेर मेल आदि काफी महत्वपूर्ण गाड़ियां थी, जिसे आमान परिवर्तन के कारण बन्द कर दिया गया था, इन्हें पुनः चालू किया जाये ।  जोधपुर से हावड़ा वाया मेड़ता-रतनगढ़-सादुलपुर, दिल्ली से मुम्बई वाया रतनगढ़-सादुलपुर-जोधपुर व बीकानेर से गुवाहाटी वाया रतनगढ़-सादुलपुर-दिल्ली तक नई रेल गाड़ियों का संचालन किया जाये ।  मेरा माननीय रेल मंत्री महोदया से अनुरोध है कि मेरे संसदीय क्षेत्र चुरू में उपरोक्त गाड़ियों का संचालन करने की घोषणा आगामी रेल बजट में कर अनुग्रहित करें, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके ।