Judgements

Need To Release Funds For Building High Power T.V. Transmission … on 22 December, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Release Funds For Building High Power T.V. Transmission … on 22 December, 2003


/font>

Title :Need to release funds for building high power T.V. transmission centre at Radhanpur in Banaskantha Parliamentary Constituency, Gujarat. – Laid.

श्री हरिभाई चौधरी

( बनासकांठा):अध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र बनासकांठा के राधानपुर में एक उच्च शक्ति क्षमता वाला टी.वी. सेंटर स्वीकृत हुआ था, परन्तु अभी तक उसके लिए स्वीकृत राशि रूपए ९ करोड़ ५६ लाख जारी नहीं हुए हैं, जिसके कारण यह कार्य अभी तक शुरू नहीं किया जा सका। राधानपुर के आसपास के इलाकों में पाकिस्तान के कार्यक्रम देखे जाते हैं और लोगों में भारत विरोधी भावना पैदा करने के प्रयास हो रहे हैं, जिसके कारण उत्तर गुजरात में भारत विरोधी गतवधियों को बल मिलता है। कुछ अनुभव बताते हैं कि पाकिस्तानी घुसपैठ एवं नशीले पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए यहां के लोगों को सचेत करने हेतु एवं उनमें जागरूकता लाने हेतु कई कदम उठाने होंगे, जिसमें टी.वी. सेंटर के प्रसारण से काफी सहायता मिलेगी जिसके कारण इस उच्च शक्ति क्षमता वाले टी.वी. सेंटर का होना अति आवश्यक है।