Judgements

Need To Release Funds For The Development And Conservation Of Ponds In … on 15 April, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Release Funds For The Development And Conservation Of Ponds In … on 15 April, 2010

>

Title: Need to release funds for the development and conservation of ponds in Bhopal, Rewa and Satna in Madhya Pradesh.

श्री गणेश सिंह (सतना):मध्य प्रदेश झील संरक्षण प्राधिकरण, भोपाल के अंतर्गत भोपाल के 10 तालाबों का विकास एवं संरक्षण तथा गोविन्दगढ़ तालाब, रीवा की संरक्षण एवं प्रबंधन योजना की राशि अभी तक भारत सरकार द्वारा लंबित है। इसके साथ ही सतना में भी तीन तालाब हैं। सूखा प्रभावित क्षेत्र होने की वजह  से यहां पानी की बहुत किल्लत होती है। ऐसे में ये तीन तालाब  लोगों को बहुत राहत प्रदान करते हैं परन्तु इनकी हालत भी बहुत जीर्ण-शीर्ण है। अगर जल्दी ही इनकी मरम्मत और संरक्षण नहीं किया गया तो यह भी सूख जायेंगे।

          अतः मैं केन्द्र सरकार से इन तालाबों के रख-रखाव और संरक्षण हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग करता हूं।