Lok Sabha Debates
Need To Release Power From Central Quota And Central Assistance For … on 22 October, 2008
>
Title: Need to release power from Central Quota and Central assistance for tiding over situation arisen due to shortage of water in Madhya Pradesh-laid.
डॉ. सत्यनारायण जटिया (उज्जैन) : महोदय, मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति के कारण पेयजल, सिंचाई एवं जल विद्युत गृहों से बिजली उत्पादन का संकट व्याप्त हो गया है। इसके कारण उज्जैन संभाग के उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, शाजापुर सहित इन्दौर और भोपाल संभाग में पानी के अभाव में जनजीवन एवं कृषि अत्यधिक संकट की स्थिति में है।
अतएव केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि मध्य प्रदेश को जल अभाव के संकट की स्थिति में आवश्यक सहायता तथा केन्द्र से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।