Judgements

Need To Repair A Segment Of Pradhan Mantri Golden Quadrilateral … on 7 March, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Repair A Segment Of Pradhan Mantri Golden Quadrilateral … on 7 March, 2006


an>

Title : Need to repair a segment of Pradhan Mantri Golden Quadrilateral project at Sherghati in Gaya Parliamentary Constituency, Bihar.

श्री राजेश कुमार मांझी (गया) : महोदय मेरे संसदीय क्षेत्र गया, बिहार के शेरघाटी से प्रधान मंत्री स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना का एक सेगमेंट गुजरता है जो कि क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके फलस्वरूप गाडियों की स्पीड वगैरह पर भी असर पड़ा है। ऐक्सीडेंट की संख्या में भी वृद्धि हुयी है। इसके साथ साथ गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो रही है। यह परियोजना इतनी महत्वपूर्ण होने के बाद भी ऐसा हुआ। इसका साफ मतलब निकलता है कि इस सेगमेंट में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है।

मैं सरकार से यह मांग करता हूं कि क्षतिग्रस्त सेगमेंट की यथाशीघ्र मरम्मत की जाये तथा इसकी जांच की जाये और जांच में दोषी पाये जाने वाले इंजीनियर, कर्मचारी एवं ठेकेदार पर कानून के तहत मुकदमा चलाया जाये।