Judgements

Need To Restart Local Rail Service Between Banaskantha And Palanpur; … on 24 February, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Restart Local Rail Service Between Banaskantha And Palanpur; … on 24 February, 2009


>

Title: Need to restart local rail service between Banaskantha and Palanpur; extend Gujarat Mail upto Palanpur and introduce additional DEMU service on Mount Abu-Ahmedabad-Palanpur route.

 

 

श्री हरिसिंह चावड़ा (बनासकांठा) : महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र बनासकांठा के पालनपुर से गांधीधाम के बीच मीटरगेज से ब्राडगेज लाईन बदलने से पहले कई लोकल रेल सेवाएं चलती थीं, परन्तु ब्रॉडगेज लाईन बनने के बाद इस रेलवे खंड पर कोई लोकल रेल सेवा वर्तमान समय में नहीं चल रही है जिसके कारण इस रेलवे प्रखंड के आस-पास के गांव के लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। वर्तमान समय में मुम्बई से अहमदाबाद के बीच गुजरात मेल चलती है, वह पंद्रह घंटे अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहती है। अगर इस रेल सेवा को पालनपुर तक बढ़ा दिया जाये तो उत्तर गुजरात से मुम्बई जाने वाले रास्ते के यात्रियों को बहुत सुविधा होगी और रेलवे को अतिरिक्त आय भी मिलेगी। साथ ही सदन के माध्यम से यह भी निवेदन है कि माऊंट आबू से अहमदाबाद के बीच एक डेमू रेल सेवा चलती है। लोगों की मांग के अनुसार दो डेमू रेल सेवा अहमदाबाद और पालनपुर तक चलाई जाये।

          सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि पालनपुर से गांधीधाम तक पूर्व की भांति लोकल रेल सेवा चलाई जाये। मुम्बई से अहमदाबाद चलने वाली रेल सेवा को पालनपुर तक बढ़ाया जाये एवं माऊंट आबू से अहमदाबाद के बीच एक और अतिरिक्त डेमू रेल सेवा चलाई जाये।