Judgements

Need To Review Jal Chhajan Project In Jharkhand. on 1 August, 2001

Lok Sabha Debates
Need To Review Jal Chhajan Project In Jharkhand. on 1 August, 2001

16.18 hrs.

Title: Need to review Jal Chhajan Project in Jharkhand.

प्रो० दुखा भगत

(लोहरदगा):झारखंड प्रदेश में जो जल छाजन कार्यक्रम चलता है, वह काफी अच्छा है। इस तरह से नीचे जा रहे जल स्तर को रोकने में सहायता मिलेगी एवं झारखंड प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मुख्य समस्या यह है कि इस कार्यक्रम को सही ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से इस कार्यक्रम का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। मैं यह बताना चाहूंगा कि झारखंड प्रदेश एक पठारी क्षेत्र है जहां पर जल छाजन से ही सिंचाई हो सकती है और बरसात का पानी बेकार में चला जाता है। सिंचाई के अभाव में झारखंड प्रदेश का जन जीवन, खेती बाड़ी एवं पेड़ पौधों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बरसात का पानी जो बेकार चला जाता है उसको इस कार्यक्रम से उपयोग में लाया जा सकता है।

अत: केन्द्र सरकार से अनुरोध करना चाहूंगा कि इस योजना की समीक्षा की जाये और इस योजना के समुचित क्रियान्वयन हेतु कारगर कदम उठाये जायें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

* Treated as laid on the Table of the House.