Judgements

Need To Review The List Of B.P.L. Card Holders In Western Uttar … on 13 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Review The List Of B.P.L. Card Holders In Western Uttar … on 13 July, 2009


an>

Title : Need to review the list of B.P.L. Card holders in Western Uttar Pradesh-Laid.

श्री संजय सिंह चौहान (बिजनौर):  महोदय,   उत्तर प्रदेश राज्य के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीबों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस क्षेत्र में बी.पी.एल. कार्ड धारकों की सही पहचान नहीं की गई जिससे ऐसे कार्डधारकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए केन्द्र द्वारा बी.पी.एल सूची की समीक्षा करना अति आवश्यकत है जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विशेष रूप से बागपत, मेरठ, बिजनौर, सहारनुप, मुजफ्फरपुर में ऐसे नये कार्ड धारकों की संख्या में वृद्धि होने के साथ उन्हें केन्द्रीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। इसके लिए केन्द्रीय जांच टीम गठित की जाए तथा सही कार्ड धारकों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।