Judgements

Need To Sanction The Project For Diverting The Course Of Nar And Par … on 27 February, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Sanction The Project For Diverting The Course Of Nar And Par … on 27 February, 2003


/font>

13.00 hrs.

Title: Need to sanction the project for diverting the course of Nar and Par rivers in Nasik district of Maharashtra.

श्री हरीभाऊ शंकर महाले

(मालेगांव):मान्यवर, महाराष्ट्र में विशेषकर नासिक जिले में दो – पार और नार – बड़ी नदियां हैं। पश्चिम वाहिनी होने से समुद्र में मिलती हैं। इन नदियों का जल न खेती के उपयोग में और न पीने के पानी के रूप में होता है। इन नदियों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने सिंचन प्रकल्प बनाया है। पश्चिमी वाहिनी को पूर्व वाहिनी के प्रकल्प के लिए भारत सरकार के पास भेजा है। मेरा आपके माध्यम से सिंचाई मंत्री और कृषि मंत्री से निवेदन है कि वे इस प्रकल्प को मंजूरी दें और आर्थिक सहायता प्रदान करें।

अध्यक्ष महोदय : श्रीमती रेनु कुमारी द्वारा दिया गया विषय बहुत महत्वपूर्ण है। मेरे नोटिस में यह प्रश्न आया है और मैं इस बारे में रूलिंग दे रहा हूं।

Shrimati Renu Kumari, I have received your notice of question of privilege dated 27th February, 2003 against the Director-General of Police, Bihar for his alleged discourteous behaviour with you.

The matter is under my consideration.

प्रोसीजर यह है कि नोटिस आने के बाद हम स्टेट गवर्नमेंट से पूछते हैं और उनसे जवाब आने के बाद मैं रेनु कुमारी जी को यहां सदन में इस विषय पर बोलने का मौका दूंगा।

श्री शिवाजी माने (हिंगोली): महोदय, महाराष्ट्र के परभनी जिले में श्री सुरेश जाधव जी के साथ भी ऐसा ही बर्ताव क्लैक्टर ने किया था। इसकी भी एन्क्वायरी होनी चाहिए।

अध्यक्ष महोदय : महाराष्ट्र सरकार को नोटिस गया है। उनका जवाब आने के बाद इस विषय पर उनको भी कहने का मौका देंगे।