Title: Need to send a Parliamentary Delegation to enquire human right violation in Kerala.
श्री राजीव प्रताप रूडी: महोदय, इस सदन के समक्ष में मैं एक मानव अधिकार से संबंधित प्रश्न रखना चाहता हूं। तीन दिन पूर्व हमारी पार्टी की संसदीय टीम मुख्य सचेतक के यहां गई थी, वहां हमें बताया गया कि केरल में मानवाधिकार का बुरी तरह से हनन हो रहा है। हाल की घटना की ओर, जो स्कूल में बच्चों ने देखी है, मैं ध्यान दिलाना चाहता हूं। एक शिक्षक के स्कूल के प्रांगण में कत्ल-ए-आम किया गया और खून के धब्बे पूरी कलास में सामग्री पर पड़े। इस प्रकार की घटना जो केरल में हुई है, उसको मद्दे नजर रखते हुए मैं सदन से आग्रह करूंगा कि केरल में मानवाधिकार के हनन की घटना की जांच करने के लिए एक संसदीय टीम का गठन किया जाए, जो उस घटना की समीक्षा करे।