Judgements

Need To Send An Inquiry Team To Phoolpur, Allahabad To Inquire Into The … on 30 November, 2007

Lok Sabha Debates
Need To Send An Inquiry Team To Phoolpur, Allahabad To Inquire Into The … on 30 November, 2007


an>

Title: Need to send an inquiry team to Phoolpur, Allahabad to inquire into the matter of retrenchment of employees of Fertilizer Plant situated at Phoolpur in Uttar Pradesh.

श्री रेवती रमन सिंह (इलाहाबाद): माननीय अध्यक्ष महोदय, सदन में दो दिन पहले खाद की कमी का मामला उठा था। देश का सबसे बड़ा खाद का कारखाना इफको, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के फूलपुर में है। उसमें डी.ए.पी. और यूरिया पैदा किया जाता है, लेकिन मान्यवर, मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ता है कि इतने बड़े कारखाने को, जो सहकारी क्षेत्र में है, उसमें प्रबन्ध तत्र की गड़बड़ी के कारण मजदूरों में असंतोष पैदा हुआ जिसके कारण लाठीचार्ज और अब कारखाना बन्द है। एक ओर खाद की कमी है और दूसरी ओर खाद का बड़ा कारखाना बन्द कर दिया गया है। इसलिए मैं आपसे आग्रह करूंगा कि सरकार को निर्देश दें कि मजदूरों से तत्काल बात कर के, उस कारखाने को चलाया जाए, जिससे खाद की कमी दूर हो सके।

श्री शैलेन्द्र कुमार : अध्यक्ष महोदय, माननीय रेवती रमन सिंह द्वारा उठाए गए विषय से मैं भी अपने को सम्बद्ध करता हूं। यह इलाहाबाद का मामला है।

अध्यक्ष महोदय : इलाहाबाद से बहुत कैपेबल रिप्रजेंटेटिव यहां है। [r23] 

Now, Shri Lonappan Nambadan.