Title: Need to set up a Doordarshan Kendra at Beena, Madhya Pradesh- Laid.
(सागर):मेरे संसदीय क्षेत्र सागर मध्य प्रदेश का बीना नगर जो कि रेलवे का एक महत्वपूर्ण जंक्शन होने के साथ ही यहां अनाज की काफी बड़ी मंडी है तथा यहां पर बीना रिफाइनरी जैसा बड़ा प्लांट भारत पेट्रोलियम लमिटेड के द्वारा लगाया जा रहा है। मेरे संसदीय क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थान दूरदर्शन केन्द्र से जुड़े हुए हैं। यहां से २२ किलो मीटर दूर खुरई नगर में भी दूरदर्शन केन्द्र है, किंतु बीना जैसे महत्वपूर्ण नगर में दूरदर्शन केन्द्र नहीं होने के कारण यहां की जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहाहै तथा निजी चैनल आपरेटरों को काफी शुल्क देकर उनके ऊपर निर्भर रहना पड़ता है। पूर्व सूचना एवम् प्रसारण राज्य मंत्री के द्वारा बीना नगर में दूरदर्शन केन्द्र प्रारम्भ करवाए जाने के संबंध में कार्यवाही की गई थी।
अत: मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि बीना नगर के आर्थिक, सामाजिक एवम् यातायात के महत्व को देखते हुए यहां पर शीघ्रातिशीघ्र दूरदर्शन केन्द्र प्रारम्भ करवाने का सहयोग करें।