>
Title : Need to set up a Radio Station in Dausa Parliamentary Constituency, Rajasthan.
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (दौसा): राजस्थान के दौसा, करौली, भरतपुर, धौलपुर जिलों में वर्तमान में एक भी आकाशवाणी केन्द्र नहीं है। इन चारों ही जिलों में प्रदेश की अधिसंख्य जनजाति निवास करती है और ये सम्पूर्ण क्षेत्र जनजाति बाहुल्य है। इस क्षेत्र में 80 प्रतिशत कृषक हैं, जिनके हितों के मद्देनजर रेडियो स्टेशन की महती आवश्यकता है। यहां मुख्यतः गेहूं, जौ, मक्का, सरसों, बाजरा, व दलहन की फसलें होती हैं। आकाशवाणी के माध्यम से नई तकनीकों की जानकारी किसानों को दी जा सकती है। इस क्षेत्र की विशेष सांस्कृतिक धरोहर भी है, जिसका प्रचार-प्रसार किया जाना भी आवश्यक है।
अतः सरकार से मेरी मांग है कि दौसा संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, कुप्रथाओं, अंधविश्वास और अशिक्षा को खत्म करने के लिए सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के ध्यानार्थ महवा या दौसा (राजस्थान) में एक लोकल रेडियो स्टेश्न (एल.आर.एस.) एफ.एफ. या एम.डब्ल्यू. केन्द्र खोला जाए।