Judgements

Need To Set Up A Technical Committee To Inquire Into The … on 23 August, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Set Up A Technical Committee To Inquire Into The … on 23 August, 2006


an>

Title : Need to set up a technical committee to inquire into the irregularities prevailing in implementation of Rajiv Gandhi Rural Electrification Scheme in U.P.

श्री मित्रसेन यादव (फैजाबाद) : उपाध्यक्ष महोदय, मैं भारत सरकार का ध्यान हमारे देश के प्रदेशों में लागू की गयी करोड़ों रूपये की राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के संबंध में दिलाना चाहता हूं।

महोदय, इस योजना के तहत वभिन्न प्रदेशों में अरबों रूपये खर्च किए जा रहे हैं। हमारे उत्तर प्रदेश में इस स्कीम के तहत नागार्जुन कन्स्ट्रक्शन कम्पनी को ठेका दिया गया है। इस कम्पनी ने अपने अधीन छोटे-छोटे ठेकेदारों को काम पर लगाया है। इससे राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का सत्यनाश किया जा रहा है। घटिया माल और मानकों के विपरीत काम और तमाम तरीके की कमजोरियों के कारण कहीं यह ग्रामीण विद्युतीकरण योजना जानलेवा योजना न बन जाए। इस ठेकेदारी प्रथा के तहत जो ग्रामीण विद्युतीकरण योजना लागू की गयी है, इसको कोई सरकार की एजेन्सी देखने वाली नहीं है। मानकता और गुणवत्ता के विपरीत काम हो रहा है। कहीं-कहीं इस योजना के अंतर्गत भारी लूट मची हुई है। घटिया किस्म के सामान लगाए जा रहे हैं।

*Not Recorded.

मेरा आपके माध्यम से सरकार से निवेदन है कि इतनी बड़ी योजना में, जिसमें इतना पैसा खर्च किया जा रहा है, इस योजना के लिए कोई तकनीकी कमेटी नियुक्त करके, खास तौर से उत्तर प्रदेश के पूवार्ंचल और फैजाबाद जैसे जनपदों की जांच की जा सकती है, जो कि इसका जीता-जागता उदाहरण है।

महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार से मांग करता हूं कि इस याजना की तकनीकी जांच करवायी जाए।