Lok Sabha Debates
Need To Set Up €˜Chambal Regiment’ To Solve Unemployment Problem … on 27 April, 2010
>
Title: Need to set up ‘Chambal Regiment’ to solve unemployment problem of youth in Bhind-Morena regions of Madhya Pradesh.
श्री अशोक अर्गल (भिंड): महोदय, मध्य प्रदेश के भिण्ड संसदीय क्षेत्र एवं मुरेना संसदीय क्षेत्र के हजारों सैनिक सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों में शहीद हुए हैं । क्षेत्र में आज लाखों की संख्या में बेरोजगार घर में बैठे हुए हैं । युवा/उर्जावान नौजवान गलत रास्ते पर न भटके इस हेतु वहां पर एक रेजीमेंट बनाने की आवश्यकता है । मेरी केन्द्र की सरकार से विनती है कि मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र के नौजवानों हेतु सेना की एक रेजीमेंट चंबल रेजीमेंट के नाम से बनाई जाए, जिससे क्षेत्र के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मिल सके ।